अबनाः ईरान और ब्रिटेन ने दोनों देशों के दूतावासों को खोलने की प्रक्रिया में गति लाने के आवश्यक उपायों की समीक्षा की है।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को रिपोर्ट दी है कि ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय में मध्यपूर्व के मामलों के प्रभारी एडवर्ड ओकडन ने हाल ही में तेहरान की यात्रा करके विदेश मंत्रालय, उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, संसद तथा हित संरक्षक परिषद के अधिकारियों से दोनों देशों के दूतावासों को पुनः खोले जाने और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की। ईरानी अधिकारियों से उनकी मुलाक़ात में इसी प्रकार आतंकवाद और चरमपंथ से संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया गया।
एडवर्ड ओकडन ने तीन और चार मार्च को तेहरान की यात्रा करके ईरान के अधिकारियों से मुलाक़ात और वार्ता की।
5 मार्च 2015 - 15:57
समाचार कोड: 674979
ईरान और ब्रिटेन ने दोनों देशों के दूतावासों को खोलने की प्रक्रिया में गति लाने के आवश्यक उपायों की समीक्षा की है।